अंतर्राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में भाग लेकर जीते ₹50,000 का पुरस्कार।

SHARE:

पंकजकुमार जहानाबाद।

भारतीय डाक विभाग यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन के तहत अंतर्राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 15 साल तक के छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता का विषय कल्पना करो कि तुम सुपर हीरो हो और आपका उद्देश्य दुनिया के सारे रास्ते बच्चों के लिए सुरक्षित हो, रहेगा । इसे अंग्रेजी और किसी भी अन्य भाषाओं में लिखा जा सकता है। 19 मार्च को लिखित परीक्षा होगी। प्रतियोगिता में सर्किल स्तर पर प्रथम पुरस्कार ₹25,000 द्वितीय पुरस्कार ₹10,000 और तृतीय पुरस्कार ₹5,000 दिए जाएंगे। और राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार ₹50,000, द्वितीय पुरस्कार ₹25,000 और तृतीय पुरस्कार ₹10,000 दिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए वरीय डाक अधीक्षक राश बिहारी राम गया प्रमंडल गया। एवं अभय कुमार मार्केटिंग एक्सक्यूटिव प्रधान डाकघर जहानाबाद। मोबाइल नंबर 94316 18426 से संपर्क किया जा सकता है।

Join us on:

Leave a Comment