सोन नदी में स्नान के दौरान डूबने से 4 बच्चों की मौत!

SHARE:

आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-

बिहार के भोजपुर जिले में आज दोपहर सोन नदी में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। एक दूसरे के बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है। सभी बच्चे एक ही परिवार के हैं। चार बच्चों की मौत के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। वही घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों के शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है जहां चारों बच्चों का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के देख रेख में किया जा रहा है।फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। घटना अजीमाबाद थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव के पास की है।जहां 4 बच्चे जो एक ही परिवार के थे सब सोन नद में नहाने गए थे उसी दौरान एक दूसरे को बचाने के क्रम में चारों की मौत हो गई है। ग्रामीणों की मदद से चारों बच्चों के शवों को नदी से बाहर निकाला गया है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। यहां नहाने के दौरान चारों गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने चारों के शव को बाहर निकाला है।फिलहाल घटना के बाद परिजनों ने आरोप लगाया है कि बालू माफियाओं के द्वारा की गई अवैध खनन के बाद सोन नद में बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं जिसमे आये दिन लोग डूब कर मर रहे हैं।इस घटना में परिजनों ने बालू माफियाओं को जिम्मेवार ठहराया है।
 बाईट/-परिजन(मृत बच्चे).
 बाईट/-सी ओ संदेश

Join us on:

Leave a Comment