रिपोर्ट – रुपेश कुमार!
औरंगाबाद।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार की शाम चार बजे तेज़ आंधी के साथ जमकर बारिश हुई।हालांकि बारिश देर तक नही ठहरी लेकिन थोड़े समय में ही लोगों को हलकन कर गई।किसानों ने इस बारिश को रबी फसल के लिए हानिकारक बताया लेकिन प्रकृति के मिजाज के आगे सभी मजबूर हैं।इस बारिश के साथ वज्रपात भी हुई लेकिन अभी तक इससे किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।गौरतलब है कि जिला प्रशासन द्वारा बारिश होने की सूचना मिलने पर किसानों को कई हिदायत भी जारी की गई थी।जिन किसानों ने इससे बचाव के उपाय कर लिए उनके लिए आज की बारिश कम नुकसानदेह साबित होगी।




