पंकज कुमार जहानाबाद :-
एन.एच.-119डी. परियोजना अंतर्गत अर्जित भूमि के विरूद्ध हितबद्ध/रैयत को मुआवजा भुगतान में तेजी लाने के लिए जहानाबाद जिले कैम्प का आयोजन कर ऑनस्पॉट मुआवजा भुगतान की कार्रवाई करने का निदेश जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय द्वारा दिया गया है।
जिला भू-अर्जन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि एन.एच.-119डी. परियोजना के भू-अर्जन की कार्यो की समीक्षा विभाग द्वारा लगातार किया जा रहा है, जिसमें गति लाने के निमित्त शिविर के आयोजन दिनांक 15 मार्च, 2023 से दिनांक 21 मार्च, 2023 तक प्रातः 10ः00 बजे से निर्धारित स्थल पर किया जा रहा है। काको अंचल अंतर्गत ग्राम बढ़ौना, लिलियाविगहा एवु मंसुरचक में आज शिविर का आयोजन मध्य विद्यालय, बढ़ौना में किया गया है, जबकि दिनांक 16 मार्च, 2023 को घोषी प्रखंड के गोलकपुर, विशुनपुर, अहियासा ग्राम के लिए मध्य विद्यालय, अहियासा में, दिनांक 17 मार्च, 2023 को मखदुमपुर प्रखंड के डकरा, चन्दई, सोहजना एवं छरियारी ग्राम के लिए पंचायत भवन, डकरा में, दिनांक 18 मार्च, 2023 को मखदुमपुर प्रखंड के जमालपुर, महेवा, कलानौर, सुमेरा, मलाठी एवं सुपी ग्राम के लिए उर्दू मध्य विद्यालय, मलाठी में, दिनांक 20 मार्च, 2023 को मोदनगंज प्रखंड के महमदपुर, करहरा, घामापुर, गंधार, किसरामपुर, हबलीपुर एवं चरूई ग्राम के लिए सामुदायिक भवन, गंधार में तथा दिनांक 21 मार्च, 2023 को मोदनगंज प्रखंड के विशुनपुर ओकरी, जैतीपुर कुरूआ, मिल्की, देवरा एवं शादीपुर ग्राम के लिए पंचायत भवन, देवरा में कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
अंचल अधिकारी, काको, घोषी, मखदुमपुर तथा मोदनगंज को निदेश दिया गया कि अपने-अपने निर्धारित तिथि को स्थल पर शिविर का आयोजन करेंगे एवं उनका व्यापक प्रचार-प्रसार करना का कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता अवांछनीय होगा। संबंधित अंचल एवं मौजा के संबंधित अमीन, राजस्व कर्मचारी, अंचल निरीक्षण स्वयं उपस्थित होकर सभी राजस्व दस्तावेज सहित स्वंय भी शिविर में उपस्थित रहेंगे। संबद्ध भू-धारियों द्वारा समर्पित कागजातों में किसी प्रकार की कमी/त्रुटि यथा लगान रसीद, भू-स्वामित्व प्रमाण-पत्र, परिवारिक सूची, सहमति/आपति पत्र, बटवारानामा इत्यादि तैयार कर वांछित कागजार के साथ अंचल अधिकारी निर्गत करेंगे। संबंधित अंचल अधिकारी विहित प्रपत्र में मुआवजे के भुगतान हेतु जिला भू-अर्जन कार्यालय को आवेदन को जाँच कर उपलब्ध करायेंगे, जिसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि रहित और आवेदन में किसी प्रकार का कोई कागजात की कमी नहीं होनी चाहिए। परियोजना निदेशक, एन.एच.ए.आई. से अनुरोध किया गया कि अपने तकनीकी पदाधिकारियों, अमीन एवं एजेंसी की अनिवार्य रूप से उपस्थिति दर्ज करायेंगे।




