डाटा ऑपरेटरों के हड़ताल पर जाने से काम काज पर असर!

SHARE:

रिपोर्ट- पंकज कुमार

जहानाबाद में नीतीश सरकार की महत्वकांक्षी योजना आर्थिक हल युवाओं को बल संचालित करने वाले सिंगल विण्डो ऑपरेटर एवं मल्टी परपस असिस्टेंट आज मंगलवार से चार दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं। जिसको लेकर डीआरसीसी कार्यालय का कामकाज ठप हो गया है। वही अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर डाटा ऑपरेटरों ने कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे गए और अपनी मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना दे रहे कर्मियों ने बताया कि लगातार हम लोग अपनी मांगों को लेकर सरकार तक अपनी बातों को पत्र के माध्यम से पहुंचा रहे हैं। बावजूद सरकार के द्वारा हमारी मांगों पर विचार नहीं किया जा रहा है। जिसको लेकर हम लोग आज मंगलवार से चार दिवसीय हड़ताल कर धरने पर बैठ गए हैं। धरना दे रहे कर्मियों ने कहा कि चौधरी कमेटी लागू करने, वेतन वृद्धि एवं गृह जिला के आसपास के जिलों में स्थानांतरण करने सहित कुल चार सूत्री मांगों को लेकर हम लोग आंदोलन कर रहे हैं। अगर हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो हम सभी कर्मी अपने आंदोलन को और तेज करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इधर कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से डीआरसीसी कार्यालय का पूरा कार्य ठप हो गया। वही इस हड़ताल से लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Byte – पूजा कुमारी श्रीवास्तव, डाटा ऑपरेटर
मयंक अकेला,डाटा ऑपरेटर
गौरव कुमार,छात्र

Join us on:

Leave a Comment