भागलपुर/ निभाष मोदी
भागलपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है एक कलयुगी पोते ने वृद्ध दादा की लाठी डंडे से मार मार कर हत्या कर दी तब तक वह डंडा चलाता रहा जब तक उसकी सांसे नहीं थम गई वही अधमरा 60 वर्षीय वृद्ध को जब इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले जाया जा रहा था उसी क्रम में उसकी मौत हो गई, ताजा मामला भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के कालूचक, कालंदीनगर का है , यह घटना मंगलवार की सुबह तकरीबन 7:00 बजे की है, गोपालपुर के कलंदी नगर गांव में बकरी के गंदगी फेंकने को लेकर हुए विवाद में यह घटना हुई है , मृतक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के कालूचक कालंदीनगर निवासी धनेसर सिंह के 60 वर्षीय पुत्र पीतांबर सिंह के रूप में हुई है।
परिजनों ने बताया की सुबह करीब 7 बजे हमारी बकरी पड़ोस के देवेंद्र सिंह के घर के पास चली गई थी। जिसके वजह से देवंद सिंह ने पहले बकरी को झाड़ू से पीट कर भगाया। जब मृतक के द्वारा उसको बकरी को पीटने से मना किया तो देवेंद्र उसकी पत्नी पुत्र व पुत्री ने पहले गाली गलौज देना शुरु किया बात इतना बढ़ गया कि सभी ने मिलकर लाठी डंडे से पिटाई शुरू कर दी और 60 वर्षीय पितांबर सिंह के सिर पर लाठी-डंडे के कई प्रहार हुए जिससे वह वहीं पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा, आनन फानन उन्हे रंगरा पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों में उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक पीतांबर सिंह मजदूरी कर के अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। वहीं सूचना पर पहुंचे गोपालपुर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।
मृतक की पत्नी सुभद्रा देवी ने कहा पहले से जमीनी विवाद था लेकिन अभी बकरी के गंदगी को फेंकने के चलते तू तू मैं मैं हुई और बात इतनी बिगड़ गई कि लाठी डंडे पर बात आ गई और चचेरे पोते के द्वारा मेरे पति पितांबर सिंह को सिर में मारा गया और वह वहीं पर गिर पड़े और अच्छे तो हो गए हम लोग आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल ले जा रहे थे उसी क्रम में रास्ते में ही हमारे पति ने दम तोड़ दिया।
वह इस मामले को लेकर नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा यह घटना काफी असंतोष जनक व दुर्भाग्यपूर्ण है कोई होता अपने दादा को कैसे मार सकता है यह सचमुच कलयुग का एक जीता जागता नमूना है छोटी सी बात पर किसी का जान ले लेना यह कहीं से सही नहीं है वहीं उन्होंने बताया कि मृतक परिवार की ओर से छह लोगों पर एफ आई आर दर्ज किया गया है अनुसंधान कर साक्ष्य सामने आने पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी, वहीं उन्होंने कहा मृतक का चचेरा पोता अभी अपने घर से फरार है।




