रिपोर्ट- संतोष तिवारी
मुज़फ़्फ़रपुर
मीनापुर पुलिस ने बीते नौ फरवरी की रात मजदूर विपिन राम की चाकू से गला रेतकर हत्या मामले में उसके दोस्त ‘रामचकई के राजेश कुमार को गिरफ्तार किया है। हत्या के बाद विपिन राम के गायब मोबाइल का सिम राजेश के पास से बरामद किया गया है। राजेश की • गिरफ्तारी के बाद प्रभारी डीएसपी पूर्वी अभिषेक आनंद ने कांड के खुलासा का दावा किया। इस कांड में शक के आधार पर जेल भेजे गए नामजद आरोपित अशर्फी प्रसाद निर्दोष है। उसकी मुक्ति के लिए मीनापुर पुलिस कोर्ट में प्रतिवेदन दाखिल करेगी।
गिरफ्तार राजेश कुमार बड़ोदरा में फल का व्यवसाय करता है। कुछ दिनों से मीनापुर में ही रह रहा था। डीएसपी ने बताया कि उसकी दोस्ती विपिन राम से थी। विपिन की आठ माह पहले शादी हुई थी। दोस्ती के कारण अकसर विपिन की पत्नी के मोबाइल पर राजेश बात करता था। इस पर विपिन ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच नौ फरवरी को मारपीट हुई, जिसमें राजेश ने चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। प्रभारी डीएसपी पूर्वी ने बताया कि मीनापुर थानेदार राजेश कुमार ने मृतक के मोबाइल का कॉल डिटेल खंगाला तो पता चला कि घटना की रात हत्या से पहले विपिन और राजेश के बीच बातचीत हुई है। इसी आधार पर छानबीन में खुलासा हुआ।
बाइट:- अभिषेक आनंद डी एसपी पूर्वी




