कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर को ग्रीन सिटी का दर्जा दिलाने वाले जनमानस में लोकप्रिय सेवानिवृत्त आईएएस अरविंद कुमार सिंह लोगों से जनसंवाद करेंगे
कैमूर को ग्रीन सिटी का दर्जा दिलाने वाले जिले के लोगों में काफी लोकप्रिय रहे सेवानिवृत्त आईएएस अरविंद कुमार सिंह कैमूर में लोगों से जन संवाद करेंगे। गौरतलब हो कि सुराज यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत यह जनसंवाद का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सेवानिवृत्त आईएएस अरविंद कुमार सिंह, सेवानिवृत्त आईएएस ललन जी, पूर्व अंचल महाप्रबंधक बिहार झारखंड पंजाब नेशनल बैंक शम्भु किशोर मलिक, सेवानिवृत्त आईएएस नरेंद्र मंडल, सेवानिवृत्त बीएएस रामविलास पासवान, सेवानिवृत्त बीएएस सुरेश शर्मा कैमूर में चार दिवसीय जनसंवाद कार्यक्रम करेंगे। जिले के विभिन्न प्रखंडों में कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह सभी कार्यक्रम गैर राजनीतिक होगा। जिसमें आम लोगों एवं प्रतिष्ठित लोगों के साथ राज्य में व्यवस्था परिवर्तन एवं सामाजिक सद्भाव क्या और कैसे करें हम बिहारी इस विषय पर जनसंवाद होगा।




