थानाध्यक्ष को हटाने व मुकदमा वापस लेने की माँग के साथ भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण!

SHARE:

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद थानाध्यक्ष को हटाने तथा ग्रामीणों के ऊपर दर्ज केस वापस लेने की मांग को लेकर औरंगाबाद के बनतारा गांव के ग्रामीण आज से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार की कार्यशैली का विरोध जता रहे महिलाओं ने बताया कि वर्दी के नशे में चूर थानाध्यक्ष ने सिर्फ बच्चों की ही नहीं बल्कि महिलाओं को भी बड़ी ही बेरहमी से पीटा है।इतना ही नहीं,अपनी गलती छुपाने को लेकर उल्टा उन्हीं लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है जो कि अनुचित है।ग्रामीणों ने कहा कि उनका यह विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक कि उनकी मांगों को मान नहीं लिया जाता।
बाइट 1- अनुराधा देवी, बनतारा
बाइट 2- सज्जन कुमार, बनतारा।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें