ED, CBI रेड पर बोले संजय जयसवाल- पिता की करनी के फल बेटा भुगत रहा है!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

पटना—-लालू परिवार पर हुए ईडी की रेड और लगातार लालू परिवार के द्वारा केंद्र की सरकार पर आरोप लगाने पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने करारा हमला बोला है

लालू प्रसाद यादव आदतन अपराधी हैं और जेल जाने के बावजूद जब वह केंद्र में मंत्री बने बड़ा भ्रष्टाचार किया है

उन्होंने नौकरी के बदले जमीन लिखवाया है
अपने नेताओं से भी मकान लिखवाया है

वही ईडी ने जो सम्पति का खुलासा किया है जिस संपत्ति की जानकारी दी है उसके बारे में लालू परिवार बेकार की बातें कर जनता को भ्रमित कर रहे हैं जनता सब कुछ समझ और जान रही है

वही उन्होंने कहा कि दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी में सस्ते दामों पर अपने ही कंपनी से फ्लैट तेजस्वी ने खरीदा है यह बड़ा ही अजीबोगरीब मामला है

4 लाख में पटना में भी प्रधानमंत्री आवास योजना का मकान किसी को नहीं मिल सकता है

तेजस्वी यादव ने गोलमाल करके बड़ा भ्रष्टाचार किया है

मुख्यमंत्री इडी के करवाई से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी प्रसन्न होंगे क्योंकि हमसब के साथ रहते वह लगातार लालू परिवार के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर हम सभी से दबाव डालने का काम करते थे

अब मार्च के बाद सत्ता देने की बात हो रही थी अब उस पर विराम लगेगा

वहीं जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह जो डिप्टी सीएम बनने का सपना देख रहे थे वह भी अंदर ही अंदर काफी खुश हो रहे होंगे

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें