रिपोर्ट – अमित कुमार
राज्यसभा सांसद और खिलाड़ी पीटी उषा पटना बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंची जहा पर पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल समेत कई बीजेपी नेताओ ने जोरदार स्वागत किया। बिहार के खिलाड़ियों ने गुलाब का फूल डेकर पीटी उषा का स्वगत किया इसके बाद बीजेपी ऑफिस में बिहार के खिलाड़ियों से पीटी ऊषा ने मुलाक़ात किया। इस दौरान पीटी उषा ने कहा जब हम खेलते थे उस वक्त भी कई तरह की सुविधाएं नहीं मिलती थी लेकिन अगर खिलाड़ियों में जोश और जुनून हो तो वह अपनी मंजिल को पा सकते हैं, आज के दौर में खिलाड़ियों को बहुत सारी सुख सुविधाएं मिलती हैं जो पहले नहीं मिलती थी। बीजेपी ऑफिस से निकालने के बाद पीटी उषा बेगूसराय में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में भाग लेने के लिए रवाना हो गई।




