कोसी निर्वाचन क्षेत्र चुनाव: 14 जिलों के 17623 मतदाता करेंगे मतदान, 31 मार्च को होनी है वोटिंग

SHARE:

आकाश कुमार
पूर्णिया

कोसी शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के बाद शुक्रवार को
पूर्णिया प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया. चुनावी कार्यक्रम के तहत 31 मार्च को इसके लिए वोट डाले जाएंगे। 5 अप्रैल को मतगणना करायी जायेगी। इस चुनाव में चार प्रमंडल के 14 जिला के कुल 17623 वोटर शामिल होंगे. इनमें पुरुष मतदाता की संख्या 14272 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 3351 शामिल है.

वहीं इसे लेकर पूर्णिया प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 6 मार्च से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी जो 13 मार्च तक चलेगी। 31 मार्च को वोटिंग होगी। जबकि 5 अप्रैल को काउंटिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्णिया सहित कोसी, भागलपुर और मुंगेर प्रमंडल के 14 जिले कोसी शिक्षक निर्वाचन की प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। जिसमें 17623 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए सभी जिला के जिलाधिकारी एआरओ बनाए गए हैं।

जिला स्तर पर वोटरों की मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है. निवर्तमान विधान परिषद सदस्य डॉ संजीव कुमार सिंह का कार्यकाल 08 मई 2023 को पूरा हो रहा है. चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही निर्वाचन आयोग ने संबंधित सभी जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गयी है.कोसी शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र अन्तर्गत पूर्णिया, कोसी, भागलपुर एवं मुंगेर प्रमंडल के 14 जिला सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया एवं किशनगंज जिला को शामिल किया गया है. यहां कुल मतदाताओं की संख्या 17,623 है.

Join us on:

Leave a Comment