सीमांचल में शीघ्र लागु हो जनसंख्या नियंत्रण क़ानून वरना होंगे कश्मीर जैसे हालात – तोगड़िया!

SHARE:

आकाश कुमार
पूर्णिया

पूर्णिया में बोले अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया- सीमांचल में जल्द लागू हो जनसंख्या नियंत्रण कानून , वरना कश्मीर जैसे होंगे हालात

दो दिवसीय दौरे के तहत पूर्णिया पहुंचे अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद् के संस्थापक अध्यक्ष प्रवीण तोगडिया ने सीमांचल में हिंदुओं की स्थिति पर चर्चा करते हुए बड़ा बयान दिया है। इस बाबत तोगडिया ने अपने संवाद में कहा कि शिक्षा मंत्री भी कृष्ण के वंशज हैं। ऐसे में राम और कृष्ण एक हैं इसीलिए उन्हें राम का भी सम्मान करना चाहिए। साथ ही उन्होंने भारत में बढ़ती जनसंख्या को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि देश में आज जनसंख्या नियंत्रण कानून की अत्यंत आवश्यकता है।

इतना ही नहीं जिस तरह से उत्तर बिहार में बांग्लादेशी घुसपैठिए की तादाद बढ़ रही है वह जल्द ही 20 सालों में कश्मीर बन जाएगा और जिस तरह से कश्मीर में हत्या लूट पलायन हो रहा है। वैसे ही पूर्णिया और सीमांचल का हालात हो जाएगा। इसके बाद उन्होंने देश के मौजूदा हालात और बिहार की राजनीति पर भी अपनी बातें कहीं। केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र था और रहेगा। आज देश में सस्ती शिक्षा, कर्ज मुक्त किसान , रोजगार युक्त युवा की जरूरत है।

वह काशी मथुरा को एक करने के लिए निकले थे और उनका यह अभियान चलता रहेगा। पर आज कुछ लोग पाकिस्तान को गेहूं देने की बात कर रहे हैं, जिस पाकिस्तान ने भारत के 70000 हिंदुओं की हत्या की थी। आज लोग मस्जिद जा रहे हैं लेकिन उनका सपना है काशी मथुरा और हिंदू राष्ट्र इसी पर काम कर रहे हैं।

आगे उन्होंने बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के द्वारा रामचरितमानस को लेकर किए गए आपत्तिजनक टिप्पणी पर हमला बोलते हुए कहा कि जब बाबर और मुगल की वजह से भगवान राम में आस्था कम नहीं हुई तो शिक्षा मंत्री के बयान से आस्था पर कोई फर्क ही नहीं पड़ेगा ।

Join us on:

Leave a Comment