आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
भोजपुर में आज जिला प्रशासन ने ओवर लोडिंग बालू लदे वाहन और बिना चालान के परिचालन करने वाली गाड़ियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.जहां आज अहले सुबह से भोजपुर डीएम राजकुमार और एसपी प्रमोद कुमार यादव सहित एस डी एम लाल ज्योति नाथ शाहदेव के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल और अधिकारियों की फौज कोईलवर और बड़हरा थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर वाहन चेकिंग करते हुए करीब 150 से ज्यादा ओवर लोडिंग बालू लदे वाहनों को पकड़ा है.जप्त किए गए इन वाहनों पर प्रशासनिक अधिकारियों ने करीब 4 करोड़ रुपए के आसपास फाइन भी लगाया है और वाहन मालिकों से जुर्माने की राशि वसूलने की प्रक्रिया में जुटे है.ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई में पकड़े गए अधिकांश वाहन पटना की ओर से वाहनों पर क्षमता से अधिक बालू लोड कर ले जा रहे थे.जिसकी शिकायत मिलने के बाद भोजपुर डीएम और एसपी के नेतृत्व वाली टीम ने छापेमारी अभियान चलाकर ओवरलोडेड वाहनों को जप्त किया है.इधर जिला प्रशासन के द्वारा ओवरलोडिंग के खिलाफ की जा रही सख्त कार्रवाई से बालू का अवैध खनन और ओवरलोडिंग परिचालन करने वाले बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है.वही ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे भोजपुर डीएम राज कुमार ने बताया कि ओवरलोडिंग गाड़ियों के परिचालन से आए दिन आरा-पटना और आरा-बक्सर फोरलेन पर सड़क जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाएं भी बढ़ने की शिकायत अक्सर स्थानीय लोगों के द्वारा मिल रही थी.जिसके बाद आज सुबह से ओवरलोडिंग इन गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 150 गाड़ियों को पकड़ा गया है जिन पर करीब 4 करोड़ रुपए के आसपास जुर्माना भी लगाया गया है.जिला प्रशासन द्वारा समय समय पर ओवरलोडिंग वाहनों के परिचालन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और वैसे लोगों को शख्त हिदायत भी दी जा रही है कि किसी भी कीमत पर वो ओवरलोड इन गाड़ियों का परिचालन ना करें क्योंकि भोजपुर के इलाके में ओवरलोडिंग गाड़ियों का परिचालन किसी भी कीमत पर जिला प्रशासन द्वारा नहीं करने दिया जाएगा.
BYTE:-राजकुमार, जिलाधिकारी,भोजपुर




