अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत!

SHARE:

शंखनाद ब्यूरो उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से बड़ी खबर आ रही है जहां जहरीली शराब पीने से अब तक 22 लोग काल के गाल में समा चुके हैं और इसकी पुष्टि खुद सीएमओ ने की है जबकि इधर उत्तर प्रदेश पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फिलहाल 6 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है! मालूम हो कि शुक्रवार को आसपास के गांव के कुछ लोगों ने लोधा इलाके में अनुबंधित दुकान से शराब खरीदकर पी थी. हालांकि बाबू के कानों तक जियो ही खबर पहुंची बाबू तुरंत हरकत में आए औरइस घटना के बाद राज्‍य सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए जिला आबकारी अधिकारी समेत पांच लोगों को निलंबित कर दिया है. इस मामले में शराब की दुकान के मालिक समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिलाधिकारी ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. अलीगढ़ के जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने पत्रकारों को बताया कि घटना की मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश दे दिया गया है और यह जांच अपर जिलाधिकारी स्तर के एक अधिकारी द्वारा की जाएगी. उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाये जाने वाले लोगों के खिलाफ प्रशासन राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगा सकता है. लेकिन सवाल अब यह उठता है आखिर यह जहरीली शराब यहां कैसे बेची जा रही थी जिसे देखने वाला कोई नहीं था। दरअसल 22 लोग जो काल कबिलित हो गए आखिर इसके लिए जिम्मेदार किसे समझा जाए यह तो खुद अपने आप में एक सवाल यह सवाल बनकर सुरसा की तरह मुंह बाय खड़ा है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें