बेगुसराय में अब किसानों को मिलेगी सुविधा!

SHARE:

प्रशान्त कुमार ब्यूरो चीफ

बेगुसराय में छौराही प्रखंड क्षेत्र के दौलतपुर मालीपुर पथ के अमारी पंचायत अंतर्गत बरदाहा गांव में इंडियन वाइल् के आरपीएस फ्यूल पंप का उद्घाटन बुधवार को इंडियन वाइल के सेल्स प्रबंधक अभिनव कुमार के द्वारा संचालक चंद्र भूषण महतो विजय कुमार के नेतृत्व में फीता काटकर डीजल और पेट्रोल का संचालन नोजल से किया गया। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लिए यहां के किसान एवं आम आवाम के लिए यह पेट्रोल पंप पुरस्कार साबित हो रहा है। क्योंकि यहां इस क्षेत्र में एक भी पेट्रोल पंप नहीं था यहां के आम आवाम को परेशानियों का सामना करना पड़ता था अब परेशानी से निजात मिल गया है किसी समय जरूरत के मुताबिक यहां से इंधन प्राप्त कर सकते हैं समय की बचत परेशानियों से बचेंगे। सबसे तारीफ है कि आज हमने देखा की आज पेट्रोल पंप के संचालन के समय यहां के लोगों में जो उत्साह था वाकई काबिले तारीफ है। हर चेहरे पर मुस्कान देखा इसे साबित हो रहा है कि यह पेट्रोल पंप यहां के लोगों के लिए पुरस्कार साबित हो रहा है। समाजसेवी रामनरेश आजाद ने छौराही क्षेत्र के लिए पेट्रोल पंप को वरदान साबित कहा। मौके पर रोशन कुमार संतोष कुमार प्रखंड प्रमुख सतीश कुमार कुशवाहा समाजसेवी संजय कुमार अनिल कुमार ऐजनी पंचायत मुखिया पंकज शाहपुर पंचायत मुखिया रोहित कुमार पासवान सरपंच मिस्वादीन रईस आलम मुजीब उर रहमान त्रिवेणी महतो असगर अली उमेश कुमार समय क्षेत्र के प्रबुद्ध उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment