रुपेश कुमार की रिपोर्ट
औरंगाबाद की गोह थाना की पुलिस ने होली में महंगे दाम पर शराब बेचकर अच्छी कमाई कर लेने की शराब कारोबारियों की मंशा को ध्वस्त कर दिया है।गुप्त सूचना के आधार पर नेयामतपुर गाँव मे करवाई करते हुए पुलिस ने छिपाकर रखे गये शराब की एक बड़ी खेप को न सिर्फ जब्त कर लिया है बल्कि एक धंधेबाज़ को भी धर दबोचा है।पुलिस ने धंधेबाज़ों का दो वाहन भी जब्त किया है जिसपर शराब लदा था।थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि एक विशेष टीम का गठन कर गाँव मे ही दो ठिकानों पर जब छापमारी की गयी तब वहां से महंगे ब्रांड की कुल 12,636 बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ जिसकी कीमत लगभग 50 लाख बताई जा रही है।पूछे जाने पर धंधेबाज़ प्रेम कुमार ने बताया कि होली के अधिक पैसों की वसूली कर इसे परोसे जाने की योजना थी। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मची हुई है
ब




