प्रशांत कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान निजी कार्यक्रम में बेगुसराय पहुंचे। शहर के अमीरा हॉस्पिटल के डॉ संजय कुमार सिंह मुलाकात की और लोजपा संस्थापक अपने पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान की तस्वीर पर पुष्प माल्यार्पण किया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते चिराग पासवान ने कहा कि बिहार के शिक्षा मंत्री को बिहार के शिक्षा से नहीं बल्कि धार्मिक ग्रंथों पर बोलकर समाज बांटने का काम कर रहे हैं। किसी को भी किसी भी धार्मिक ग्रंथ के बारे में चाहे रामचरितमानस हो या अन्य ग्रंथ उसके बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है बिहार की शिक्षा की हालत जर्जर है लेकिन शिक्षा मंत्री को शिक्षा से मतलब नहीं है और धर्मों पर बोलने का काम करते हैं यह लोग सिर्फ समाज को बांट कर शासन करने का काम कर रहे हैं।। इसके साथ ही वैशाली में शहीद के पिता को घसीटने के सवाल पर कहा कि यह पूरी तरह से अपमानजनक है क्योंकि शहीद के परिजनों को सम्मान नहीं दे सकते तो उन्हें अपमानित करने का अधिकार नहीं दिया गया है यह पुलिस की कार्यशैली है और सरकार भी उसे सपोर्ट कर रही है यह शहीदों का सम्मान नहीं है उनके मंत्री भी सेना के खिलाफ बोलने का काम करते हैं ऐसे में महागठबंधन की सरकार हमेशा सेना का अपमान करते हैं। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान ने कहा कि सीबीआई जांच एजेंसी है वह अपना काम कर रही है जांच में कुछ बातें आई होगी इसी वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया है सीबीआई अपना काम कर रही है इसके साथ ही बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। चिराग पासवान बेगूसराय के रास्ते सहरसा जा रहे थे इस दौरान शहर के कपासिया चौक पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया उसके बाद अमीरा हॉस्पिटल पहुंचकर हॉस्पिटल डायरेक्टर संजय कुमार से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात की।
बाईट- चिराग पासवान, राष्ट्रीय अध्यक्ष लोजपा आर




