रिपोर्ट – अमित कुमार
गलवान घाटी में वैशाली के शहीद जवान जय किशोर सिंह की प्रतिमा बनवाने मामले को लेकर शहीद के पिता के साथ पुलिस द्वारा मारपीट और गिरफ्तारी पर बिहार पुलिस मुख्यालय के एडीजी जे.एस. गंगवार ने बताया कि बिहार के डीजीपी ने इस मामले को गंभीरता से लिया गया , एडिशनल एसपी के साथ 3 दल घटना स्थल के लिए रवाना हुए हैं और पूरे मामले की जाँच करेंगे , कमजोर वर्ग भी इस मामले को संज्ञान में लिया है और जो पुलिसकर्मी भी दोषी होंगे उनके ऊपर कारवाई होगी।




