वैशाली- शहीद के पिता के साथ हुये अपमान की जाँच को पहुँची सिआईडी की टीम!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट

वैशाली के जंदाहा थाना अंतर्गत मुकुंदपुर भात पंचायत के चकफतह गांव निवासी शहीद जय किशोर सिंह के घर स्मारक स्थल की जांच पड़ताल करने पहुंची है। विदित हो कि भारत और चीन सीमा विवाद को लेकर गलबान घाटी में दोनों देश के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी जिसमे वैशाली के जय किशोर सिंह की शहादत हो गई थी। उसी की याद में शहीद जय किशोर सिंह के पिता राज कपूर सिंह द्वारा शहीद की स्मारक बनाया जा रहा था। इसी बीच जंदाहा थाना अध्यक्ष विश्वनाथ राम द्वारा रात के अंधेरे में कुख्यात अपराधी की तरह शहीद के पिता राज कपूर सिंह को मारपीट करते हुए गिरफ्तार की गई थी। जिसका सीसीटीवी कैमरे सामने आने के बाद मामला तुल पकड़ लिया था।

इधर मामला विधान सभा में तुल पकड़ता देख बिहार पुलिस मुख्यालय एक्टिव हो गई और इस मामले की जांच को लेकर सीआईडी को जांच करने की जिम्मेवारी सौंपी थी जिसको लेकर CID की तीन सदयीय टीम जांच को आई

Join us on:

Leave a Comment