बेगूसराय- सिसोदिया की गिरफ्तारी पर आप का विरोध प्रदर्शन!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट !

बेगूसराय में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डीएम ऑफिस पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री सह शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता जुलूस के साथ डीएम ऑफिस पर पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी का विरोध किया। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि भाजपा के इशारे पर सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को फर्जी शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया है। सीबीआई के द्वारा लंबे समय से कोई सबूत नहीं ढूंढ पाए लेकिन सरकार के दबाव में उन्हें फर्जी तरीके से गिरफ्तार किया गया है ।गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है । कार्यकर्ताओं ने कहा कि लाखों करोड़ के गड़बड़ी करने वाले आडाणी पर केन्द्र सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है लेकिन जो शिक्षा मंत्री देश का सबसे अच्छा शिक्षा मंत्री है लोगों को शिक्षा देने काम कर रही उसे फर्जी शराब घोटाले में गिरफ्तार किया जा रहा है लेकिन आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहेगी। नेताओं ने कहा कि जब तक मनीष सिसोदिया को रिहा नहीं किया जाता है तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
बाईट- नेता, आम आदमी पार्टी
बाईट- आर एन सिंह, संयोजक आप

Join us on:

Leave a Comment