अम्बेडकर छात्रावास के लड़कों ने एक कोचिंग में की तोड़फोड़ और मारपीट, विरोध में सड़क पर उतरे दर्जनों छात्र

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

राजधानी पटना में असामाजिक तत्वों द्वारा एक निजी कोचिंग सेंटर में घुसकर छात्रों की पिटाई का मामला सामने आया है और इस घटना के बाद कोचिंग सेंटर में अफरा तफरी मच गई। यह पूरा मामला पटना के कदम कुआं थाना क्षेत्र के मुसल्लम पुर हाट के एक निजी कोचिंग का बताया गया है जहां घुसकर अंबेडकर छात्रावास के छात्रों ने तोड़फोड़ की है मामले की जानकारी मिलते ही 3 थानों की पुलिस के साथ-साथ डीएसपी स्तर के अधिकारी कई घंटों से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सड़क जाम कर हंगामा प्रदर्शन कर रहे हैं छात्रों को समझाने बुझाने में जुट गए हैं ।।

मामला कदमकुआं थाना क्षेत्र इलाके के मुसल्लहपुर हाट का बताया जा रहा है । घटना के बाद संस्थान के सैकड़ो छात्र सड़क पर उतर गए है वही घंटों से सड़क जाम कर हंगामा प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझाने पहुंचे डीएसपी टाउन ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन में यह जानकारी मिली है कि मुसल्लम पुर हाट इलाके के एक निजी कोचिंग संस्थान के शिक्षक के द्वारा की गई पिटाई के कारण अंबेडकर छात्रावास में रहने वाले एक छात्र का हाथ टूट गया और उसके बाद अंबेडकर छात्रावास के दर्जनों छात्रों ने उस कोचिंग सेंटर में घुसकर कोचिंग सेंटर में जमकर तोड़फोड़ की . कोचिंग सेंटर में हुए तोड़फोड़ की घटना के बाद आक्रोशित हुए कोचिंग सेंटर के छात्रों ने अंबेडकर छात्रावास के छात्रों द्वारा कोचिंग सेंटर में किए गए तोड़फोड़ के विरोध में सड़क पर उतर गए और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग करने लगे गौरतलब हो कि छात्रों द्वारा शाम से ही किए गए मुसल्लम पुर हाट इलाके में हंगामा प्रदर्श के कारण पूरे इलाके में जाम की स्थिति बनी हुई है ।।

घंटों से पटना के कदम कुआं थाना क्षेत्र के मुसल्लम पुर हाट की सड़क पर उतरे निजी कोचिंग के छात्रों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।  तो वही मामले की जानकारी मिलते ही डीएसपी टाउन अशोक कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और लगातार छात्रों को समझाने बुझाने के प्रयास में जुटे हुए हैं बावजूद इसके छात्र बिना आरोपियों की गिरफ्तारी के सड़क से हटने को तैयार नहीं है हालांकि मौके पर मौजूद डीएसपी अशोक कुमार सिंह लगातार छात्रों को आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दे रहे हैं बावजूद इसके छात्र लगातार सड़क पर उतर कर हंगामा और प्रदर्शन कर रहे हैं ।।

बाईट-अशोक कुमार सिंह,डीएसपी टाउन ।।

Join us on:

Leave a Comment