प्रशान्त कुमार बेगुसराय
बेगूसराय में चोरों ने एक साथ दो स्वर्ण आभूषण दुकान में की चोरी, लाखों नगदी समेत सोना चांदी के जेवरात चुरा कर ले भागे चोर
बेगूसराय में चोरों के आतंक से लोग दहशत में हैं दरअसल चोरों ने एक साथ दो स्वर्ण आभूषण दुकान में शटर काटकर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। यह चोरी की बड़ी घटना बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा चौक की है। जहां बताया जाता है कि पिपरा चौक पर देर रात चोरों के द्वारा दो स्वर्ण आभूषण दुकान का शटर और ग्रिल काटकर इस बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने ताला काटकर दुकान के अंदर लॉकर और बॉक्स तोड़कर दोनों दुकान से करीब 10 लाख रुपए से ज्यादा के सोने और चांदी के जेवरात की चोरी कर ली है। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह मिली जब स्थानीय लोगों ने दुकान का शटर टूटा देखा तो इसकी जानकारी दुकान मालिकों को दी गई। सूचना मिलने पर दुकान मालिक मौके पर पहुंचा तो दुकान से बड़ी चोरी की जानकारी मिली। चोरी की घटना के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश देखने को मिला। काफी संख्या में स्थानीय लोग भी दुकान पर पहुंचे थे। घटना की सूचना बरौनी थाना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच पड़ताल की है। घटना के दौरान चोरों ने सीसीटीवी कैमरा को क्षतिग्रस्त कर दिया और उसका डीवीआर अपने साथ ले गए। बरौनी थाना प्रभारी ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बेगूसराय में लगातार स्वर्ण व्यवसायियों को निशाना बनाया जा रहा है और जिले के अलग-अलग इलाकों में स्वर्ण आभूषण दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।




