ऋषिकेश की रिपोर्ट
सोहसराय थाना क्षेत्र इलाके के जलालपुर मोहल्ले स्थित साईं मंदिर के पास अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर पांच लाख की चोरी कर ली। घटना के संबंध में गृहस्वामी सुधीर कुमार ने बताया कि घर के सभी सदस्य घर में ताला लगाकर शादी समारोह में शिरकत करने गए थे। इसी का फायदा चोरों ने उठाते हुए महज 1 घंटे के अंदर ही घर के अंदर घुसकर लॉकर का ताला तोड़कर उसमें रखे साढ़े लाख के सोने के आभूषण और 30,000 नगद रुपए दो मोबाइल फोन घर की चाभी लेकर आराम से भाग निकले।घर के सभी सदस्य महज आधा किलोमीटर की दूरी पर ही शादी समारोह में शिरकत करने गए थे। बताया जाता है कि जलालपुर मोहल्ले में इन दिनों नशेड़ीयो का जमावड़ा रहता है इन्हीं लोगों के द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही सोहसराय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है और आसपास के फुटेज को भी खगाल रही है।
बाइट।लीला देवी गृहस्वामी
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




