कैमूर – नाबालिग लडकी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म़, आरोपी गिरफ्तार!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

एक नबालिग लडकी के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म किया गया। यह घटना कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। मोहनिया शहर में औरंगाबाद से भागकर आयी एक नाबालिग लडकी के साथ मोहनिया शहर के रहनेवाले एक युवक ने दुष्कर्म किया। नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में जैसे ही पुलिस को सूचना मिली। पुलिस तत्काल दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीडिता के पहचान किये जाने के बाद मोहनिया थाने की पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनिया शहर के स्टूवरगंज का रहनेवाला बबलू कुमार है। गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को पुलिस द्वारा थाना ले जाया गया। जहां पुलिस आरोपी के खिलाफ कागजी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजने की दिशा में जुट गयी है।

Join us on:

Leave a Comment