पंकज कुमार जहानाबाद।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सिकरिया मे बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यशाला में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह बूथ सशक्तिकरण अभियान के प्रदेश सह संयोजक श्री रत्नेश कुशवाहा शामिल हुए। कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि एवं वंदे मातरम से किया गया। बूथ सशक्तिकरण अभियान जिला कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने कहा की भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है । कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत है। भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने जिला कार्यशाला में उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष से बूथ समिति का गठन , सत्यापन एवं छूटे हुए शक्ति केंद्र का शीघ्र गठन करने को कहा। साथ ही सभी शक्ति केंद्रों पर प्रवास कर पन्ना प्रमुख की नियुक्ति करें। प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए सभी बूथ अध्यक्षों को लिंक डाउनलोड कराएं। बने हुए बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुखों की सरल ऐप में डाटा एंट्री करें। सभी मंडल अध्यक्ष मंडलों में अति शीघ्र मंडल कार्यशाला का आयोजन करें ।
जिला कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह बूथ सशक्तिकरण अभियान के प्रदेश सह संयोजक श्री रत्नेश कुशवाहा ने कहा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश विकास के पथ पर बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज मोदी जी के कारण भारत का मान विदेशों में बढा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा गरीबों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है । इन योजनाओं की जानकारी गांवो मे घर घर जाकर जनसंपर्क के माध्यम से दे। आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव की तैयारी में आप सभी कार्यकर्ता अभी से लग जाए । रत्नेश कुशवाहा ने कहा कि आप सभी पदाधिकारी ,मोर्चा अध्यक्ष ,मंडल अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठ के संयोजक अपने-अपने शक्ति केंद्रों पर प्रवास कर बूथ समिति के निर्माण , सत्यापन एवं पन्ना प्रमुख के गठन के कार्य में तेजी लाएं। सभी बूथों पर व्हाट्सएप ग्रुप का निर्माण करें। विधानसभा स्तर एवं मंडल स्तर पर बूथ शक्तिकरण अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यशाला का आयोजन करें । जिला स्तर के पदाधिकारी से पन्ना प्रमुख तक के कार्यकर्ता सरल ऐप डाउनलोड करने के लिए 7820078200 मिस्ड कॉल करें। मंडल स्तर पर मंडल टोली का निर्माण करें। कार्यशाला का संचालन जिला मंत्री सह घोसी विधानसभा संयोजक कविंद्र प्रजापति के द्वारा किया गया ।कार्यशाला में लोकसभा संयोजक सह जिला महामंत्री धर्मेंद्र चौहान , रवि रंजन ,जिला उपाध्यक्ष मनोरंजन कुमार बिक्कू ,विमल कुमार ,मंजू कुमारी जिला मंत्री अरविंद चौधरी पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष इंद्रदेव चौहान महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा कश्यप किसान मोर्चा अध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार जिला प्रवक्ता जयप्रकाश केसरी मीडिया प्रभारी जयराम शर्मा आईटी सेल जिला सह संयोजक दीपक कुमार मंडल अध्यक्ष सुधीर सिंह कृष्णा गुप्ता विनोद पाठक श्रीकांत शर्मा अखिलेश कुमार ,हरेंद्र सिंह मंडल महामंत्री विश्वनाथ कुमार निरंजन कुमार किसान मोर्चा महामंत्री रणविजय सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।




