भागलपुर- घर में घुसकर युवक की गोली मार कर हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट – निभाष मोदी!

भागलपुर में लगातार हो रही गोलाबारी दिनदहाड़े एक युवक को घर में घुसकर बदमाशों ने मारी गोली,पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल। माह की तीसरी गोलाबारी कि घटना।

भागलपुर अपराधियों बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं उन्हें न समाज की फिक्र है,और न ही प्रशासन का भय। ताजा मामला ललमटिया ओपी अंर्तगत पासी टोला का है।जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान पिपरपांती निवासी शंकर शाह के 30 वर्षीय पुत्र विकास शाह के रूप में हुई है। मामले को लेकर मृतक के चचेरे भाई का कहना है,कि पास के ही राजकुमार चौधरी ने विकास शाह को सोए अवस्था घर में घूसकर उसे गोलियों से छन्नी कर दिया। आरोपी ने गोली सीधे सर में मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने कहा कि मृतक विकास की शादी पासी टोला निवासी पूनम देवी के साथ हुई थी। और वह शादी के पश्चात ससुराल में रहकर किराना का दुकान चलाता था। मृतक के चार बच्चे हैं,और वह अपनी कमाई का इकलौता जरिया था। परिजनों के मुताबिक उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। जबकि भाइयों ने कहा कि राजकुमार चौधरी मां ने उनकी भाभी पूनम को बीते दिनों विकास को गोली मरवा देने की धमकी दी थी। इधर घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी सदर अजय कुमार चौधरी और स्थानीय थाने की पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और घायल अवस्था विकास को मायागंज अस्पताल के लिए भेजा। जहां अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। वहीं विकास की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है

Join us on:

Leave a Comment