ऋषभ कुमार की रिपोर्ट
वैशाली बिदुपुर थाने के पानापुर धरमपुर गाव में सोमवार सुबह 13 दिसिमिल विवादित जमीन के दखल कब्जे को लेकर दो पक्षो में जमकर गोलीबारी और मारपीट की घटना हुई।घटना में पाच लोग जख्मी है।पुलिस दोनो पक्षो के बयान पर कानूनी कारवाई में जुटी है।वही एक पक्ष के लोग ने मामले में प्रशासनिक उदासीनता का आरोप लगाया।दूसरी तरफ गोलियों की आवाज और मारपीट के पश्चात हाजीपुर महनार मार्ग और सम्पर्क मार्ग रहिमापुर जन्दाहा पर आवागमन करने बाले लोगो मे भगदड़ की स्थिति देखी गई।लोग जहा थे वहां से उल्टी दिशा में भागते दिखे।
क्या है मामला—-
जमीन पर ग्रामीण प्रभात कुमार,पिता विशनदेव चौधरी द्वारा बताया गया कि उनके पिता ने 1941 में जमीन की रजिस्ट्री कराई।जिसके बाद से उसके अन्य भाई महेंद्र चौधरी और पवन चौधरी का जमीन पर एक टुकड़े में घर सहित दलान बने है और उसके कब्जे में है।
वही दूसरे पक्ष रामचन्द्र भगवान लाल सिंह होरिल राय चकबन्दी के आधार पर जमीन पर अपना अधिकार जताते है।सोमवार सुबह इसी जमीन पर कब्जे को लेकर दूसरे पक्ष दो ट्रैक्टर और एक पीकप पर झोपड़ा,बास, बल्ला और मजदूर के साथ पच्चास से अधिक की संख्या में पहुचे।जिसके बाद बात बिगड़ी और मारपीट के बाद अंधाधुंध गोलियां चली।
तैयारी दोनो तरफ से थी—
जमीन पर दखल कब्जे को लेकर दोनो तरफ से पूर्व से रंजिस और तनाव है।बताया गया कि विवादित जमीन पर 144-45 सहित सहित शांति व्यवस्था को लेकर 107 की कारवाई चल रही है।एक पक्ष के प्रभात ने बताया कि जो लोग जमीन कब्जाना या जमीन पर अपना हक जता रहे है उन्हें समझाया गया है कि कोर्ट के फैसले तक का इंतज़ार करे।लेकिन समय समय पर झड़प होती रही है।आज की भिड़न्त में होरिल राय को सीने में,धर्मेन्द्र राय को गाल पर,दिनेश रजक पिटाई में जख्मी,सुरेश राय को सीने में,भगवान राय आदि जख्मी है जिनका इलाज सदर हाजीपुर में चल रहा है।
दूसरी तरफ मौके पर पहुची पुलिस ने दो ट्रैक्टर को जब्त किया है।गोलीबारी की घटना के बाद गुस्साये लोगो ने पीकप को क्षतिग्रस्त कर दिया है जो घटना स्थल पर ही स्थानीय चौकीदार के अभिरक्षा में है।आक्रोशित लोगों ने दखलदेहानी को लेकर लाये गए झोपड़ी, बास, बल्ले को आग लगाई है।
मामले में बिदुपुर थानाप्रभारी ने पूछे जाने पर गोलीबारी की घटना से इनकार किया है।
घटना के पश्चात गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है आमजन भयभीत और दहशत में है।




