नितीश का नेतृत्व स्वीकार नहीं, बिहार में नहीं चल रही ठीक से सरकार – सुधाकर सिंह (राजद)

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर नीतीश कुमार के खिलाफ आज बिहार विधानसभा के बाहर जमकर हुंकार भरी

सुधाकर सिंह ने साफ कर दिया कि बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड में कोई लोकतंत्र नहीं है

जो लोग नीतीश कुमार की चाटुकारिता करते हैं उनको नीतीश कुमार पद देते हैं..

कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर सीधे तौर पर कहा कि ऐसे व्यक्ति को प्रधानमंत्री बनाने से अच्छा होगा कि देश के अंदर राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाए..

सुधाकर सिंह ने साफ कर दिया कि मुझे मोदीफाइड व्यक्ति नहीं बल्कि मोदी से लड़ने वाला आदमी चाहिए.

सुधाकर सिंह ने कहा कि जब सरकार में जो मुखिया होंगे उन्हीं से सवाल पूछा जाएगा..

दीपक से सवाल थोड़े ही कोई पूछने जाता है..

सुधाकर सिंह ने कहा कि हमने तो सरकार में यह भी कहा है कि जरूरत पड़े तो लोग मेरा भी पुतला जला है..

सुधाकर सिंह ने कहा कि इंग्लैंड में जब 4 बार प्रधानमंत्री बदले जा सकते हैं तो फिर बिहार में मुख्यमंत्री क्यों नहीं…

सुधाकर ने कहा कि कृषि मुद्दे पर जिस तरीके से नीतीश कुमार का 2005 के बाद से सत्ता स्थानांतरित के बाद से स्थिति बनी हुई है

उसे देखकर यही लगता है कि ऐसे सरकार को बदल देना चाहिए..

सुधाकर सिंह साहब कहां की मुख्यमंत्री को बदलने की जरूरत है…

वही तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनाने के सवाल पर सुधाकर सिंह ने साफ कर दिया कि उनके नेता तेजस्वी यादव हैं और उनकी चाहत है कि वह मुख्यमंत्री बने…

हालाकी तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला विधानमंडल दल में तय होनी है..

लेकिन सुधाकर सिंह का कहना है कि वह चाहते हैं कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बने उनकी मांग है

और वह तेजस्वी यादव को वोट करेंगे…

सुधाकर सिंह का यह सवाल किया गया कि आखिर तेजस्वी यादव पर सवाल क्यों नहीं उठाते हैं तेजस्वी से सवाल क्यों नहीं पूछते हैं इस पर सुधाकर सिंह ने कहा कि सिर्फ पर नीतीश कुमार बैठे हैं तो उनसे सवाल पूछा जाएगा…

सुधाकर सिंह ने यह भी कहा कि जब चट्टान से ठोकर लगती है तो सिला नहीं तोड़ा जा सकता…

Join us on:

Leave a Comment