गलवान के शहीद का अपमान, स्मारक हटाने के लिये शहीद के पिता को घसीट कर ले गई पुलिस!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट!

हाजीपुर—गलबान घाटी में शहीद हुए वैशाली जिला के लाल शहीद जय किशोर के पिता का आखिर क्या गुनाह है जो उसे रात के अँधरे में घसीटते हुए पुलिस अपनी गाड़ी में बैठा कर जन्दाहा थाना ले गई। पुत्र के शहीद होने पर मां मंजू देवी की जो अंशु आँखों से निकली थी वह अबतक सूखने के नाम नही ले रही है।वह कभी बेटे की याद में तो कभी पुलिसिया जुल्म को लेकर रोते रहती है। आखिर पूरा मामला क्या है यह हम बताने की कोशिश कर रहे। दरअसल शहीद के घर के पास ही सरकारी जमीन है जिस वक्त शहीद जय किशोर सिंह का शव उसके घर आया था ।उस वक्त बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से लेकर कई बड़े केंद्र और राज्य के नेता शहिद के परिजन से मिलने आया था।उस वक्त शहीद के याद में कई तरह की घोषणा की गई थी। उसी घोषणा की कड़ी है यह शहीद की प्रतिमा वर्तमान उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शहीद की प्रतिमा बना कर भेजा था। जिसे परिजन ओर स्थानीय लोगों के मदद से शहिद के घर से सटे सरकारी जमीन पर स्थापित किया गया। उसी के बाद से यह मामला गम्भीर होता चला गया।जिला प्रशासन ने इस मामले में कोई हस्तक्षेप नही किया बल्कि सीधे शहीद के पिता पर एफआईआर कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।शहीद का बड़ा भाई भी सेना में वह भी छुट्टी में अभी घर आया है ।उसके सामने उसके पिता को पीटते हुए पुलिस ले गई।अब सवाल उठता है कि क्या देश के लिये मर मिटने वाले सेना के परिजन के साथ ऐसी ही जयद्दति होगी।
वाइट–शहीद के भाई जो सेना के जवान भी है,टी शर्ट में
वाइट–नेता बजरंग दल
वाइट–शहीद की मां मंजू देवी।

Join us on:

Leave a Comment