ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
सिनेमा रोड में मोबाइल दुकान का शटर काटकर तीस लाख के सामान की चोरी, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के सिनेमा रोड स्थित प्रिंस मोबाइल केयर दुकान का शटर काटकर बदमाशों ने करीब 3000000 रूपए सामान की चोरी कर ली। घटना के बाद आक्रोशित दुकानदारों ने आगजनी कर सड़क जाम कर दिया। दुकानदार पुलिस प्रशासन से अभिलंब चोर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस पदाधिकारी जाम हटाने को लेकर दुकानदार एवं अन्य प्रदर्शनकारी पर दबाव बना रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के सिनेमा रोड स्थित प्रिंस मोबाइल केयर दुकान का शटर काटकर बदमाशों ने करीब ₹300000 का सामान चोरी कर ले। घटना के संबंध में दुकानदार रूपक कुमार ने बताया कि बदमाशों ने करीब 3000000 रूपए की सामान की जोड़ी सटर काटकर कर लिया है। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई लेकिन पुलिस जांच के लिए नहीं पहुंची सड़क जाम के बाद सिर्फ यह कहने के लिए पहुंची है कि सड़क को जाम मुक्त अभिलंब कीजिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण आए दिन शहर में घटनाएं घट रही है। रूपक कुमार बाग दुल्हन के रहने वाले हैं।




