शार्ट सर्किट से लगी आग में आधा दर्जन से अधिक दुकाने हुई राख!

SHARE:

रिपोर्ट -अमित कुमार

राजधानी पटना के राम कृष्णा नगर के पास शिवाजी चौक में आज सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस आगजनी की घटना में लगभग आधा दर्जन छोटी दुकानें खाक हो गई। गनीमत यह रही कि इसमें किसी जान का नुकसान नहीं हुआ। मिली जानकारी के अनुसार अगलगी की घटना के बाद फायर ब्रिगेड ने तुरंत आग पर काबू पाने के लिए एक्शन लिया। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। फिलहाल आग पूरी तरह से बुझ चुकी है। मगर आग लगी कि इस घटना में लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें