आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
आरा -सूबे की सरकार बिहार में खादी के उत्पादन ऊपर प्रोत्साहन के लिए आए दिन नए-नए योजनाएं चला रही है। जिससे कि स्थानीय बुनकरों को सरकार के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का लाभ मिले। इसी क्रम में आज आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में खादी ग्राम उद्योग बोर्ड पटना के तत्वधान में एक खादी मेला का आयोजन किया गया है। इस मेले का उद्घाटन भोजपुर जिला अधिकारी राजकुमार ने विधिवत दीप जलाकर किया और उन्होंने सरकार के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का जिक्र किया जिसमें खादी को मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी योजना में महत्वपूर्ण स्थान बताया। इस योजना के तहत स्थानीय बुनकरों को सरकार के द्वारा योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है जिससे कि वह आत्मनिर्भर बने। इस मेले में बिहार सहित कई अन्य राज्यों के भी बुनकर जो खादी का उत्पादन की बिक्री करने के लिए आए हुए हैं। उनका स्टॉल लगाया गया है। इन सभी स्थानों पर खादी के बनाए उत्पादों का प्रदर्शनी भी लगाया गया है। वहीं जिलाधिकारी ने अपील किया है कि इस मेले का लाभ भोजपुर वासी उठाएं ताकि इन बुनकरों को प्रोत्साहन मिले।
बाईट/-राजकुमार(जिलाधिकारी भोजपुर)




