बेगुसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने तीन दिवसीय दौरे पर बेगूसराय में हैं। इस दौरान गिरिराज सिंह ने कल जिले में अलग-अलग इलाकों में फरवरी माह में हुए मुखिया हत्याकांड समेत 5 मृतक के परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद गिरिराज सिंह आज प्रेस वार्ता कर जहां कानून व्यवस्था को लेकर बिहार सरकार पर हमला बोला वहीं आरजेडी के मंत्री के अग्निवीर वाले बयान और जगदानंद सिंह के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। गिरिराज सिंह ने कहा कि अग्नि वीरों को कोई गाली ना दें क्योंकि वह अग्नि वीरों को गाली नहीं बल्कि सेना को गाली देना होता है आज नरेंद्र मोदी अग्नि वीरो का वीर बनाकर देश के सामने खड़ा कर दिया है। वहीं जगदानंद सिंह के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी जिसमें जगदानंद सिंह ने कहा कि जैसे अंग्रेजों को भगाया था उसी तरह भाजपा और आरएसएस को भाग आएंगे। इस पर गिरिराज सिंह ने कहा कि आज पूर्वांचल और पटना में सरकार के छाती के नीचे पीएफआई मुस्लिम राष्ट्र और इस्लामिक स्टेट बनाने की चाहत रखते हैं ऐसे लोगों पर वोट की लालच में उनकी जुबान नहीं खुलती है। गिरिराज सिंह ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बेगूसराय में लगातार हत्याओं की घटना को अंजाम दिया जा रहा है, सिर्फ फरवरी की बात की जाए तो 16 फरवरी को मुख्यमंत्री आए थे उस दिन घटना नहीं हुई उसके बाद और पहले लगातार अपराधियों के द्वारा घटनाओं को अंजाम दिया गया है।
बाईट- गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री




