धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-
मोतिहारी में बारात जा रही है दूल्हे की गाड़ी सड़क किनारे पोल पर चढ़ गई, इस दौरान दूल्हे के कार में सवार दूल्हा और सहबोलिया सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, हालांकि दुर्घटना जहां बारात जा रही थी, उस से दो किलोमीटर पहले हुई थी, जैसे ही घटना की जानकारी लड़की वालों को लगी वैसे ही उसके परिजन आकर दूल्हे को वहां से निकाल शादी के लिए अपने घर ले गए, वही कार में सावर अन्य घायलों को अलग-अलग जगह पर भर्ती कराया, कहा सभी का इलाज चल रहा है।जिसमे दो की बच्ची की स्थिति नाजुक बनी है। शादी संपन्न होने के बाद दुल्हन अपने दूल्हे राजा के साथ ससुराल नहीं गई, घटना गुरुवार की रात्रि करीब 11 बजे के आसपास को कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के जगीरहा गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कोदरकट से सुंदरपुर के लिए बारात जा रही थी सुंदरपुर निवासी बिखर पासवान की 20 वर्षीय बेटी गुड़िया रानी की शादी कोदरकट निवासी 23 वर्षीय रामा शंकर पासवान से तय हुई थी, सभी खुशी और उत्साह में थे, दुल्हन बारात का इंतजार कर रही थी, इसी बीच सूचना मिली की जगिरहा के पास दूल्हे की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिसके बाद गांव के सभी लोग दौड़ते हुए स्थल पर पहुंचे, जहां से दूल्हे को दूसरे वाहन से शादी के मंडप पर लाया गया, वही उसमें सवार छोटे-छोटे बच्चे बच्चियों को जिन्हें चोट आई थी, उसे अलग-अलग जगह भर्ती कराया गया है। जहा इलाज चल रहा हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार दूल्हे का कार उसका बहनोई चला रहा था, लेकिन इस संबंध में लकड़ा और लड़की के परिजन कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे है।
शादी के बाद दूल्हे के साथ नहीं गई दुल्हन
शादी होने के बाद दुल्हन अपने दूल्हे राजा के साथ नहीं गई, परिजनों का कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं है। लेकिन एहतियातन घर में अभी दुख का पहाड़ टूटा है। इसको लेकर हम लोग लड़की का विदाई नहीं किए है। सब कुछ ठीक हो जाने के बाद दुल्हन को विदा किया जाएगा।




