बेगुसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय नगर निगम के मेयर पिंकी देवी ने नगर निगम कार्यालय में एक प्रेस वार्ता कर नगर निगम क्षेत्र में विकास को लेकर राजनीति करने का आरोप डिप्टी मेयर और पार्षदों पर लगाया है। दरअसल 21 फरवरी को नगर निगम कार्यालय में बोर्ड की बैठक थी जिसमें बैठक के दौरान हंगामे की वजह से बैठक को स्थगित कर दिया गया था। इसको लेकर मेयर पर जहां डमी मेयर होने के साथ-साथ कई तरह के आरोप लगाए गए थे । इसको लेकर आज मेयर पिंकी देवी ने प्रेसवार्ता कर कहा कि वह डमी मेयर नहीं है वह खुद सदन चलने में सक्षम है । नगर निगम में जो विकास कार्य किए जा रहे हैं इसको लेकर राजनीति के तहत झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। शहर में चुनाव के बाद लाइटिंग की व्यवस्था टूटे नालों की मरम्मत की सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है इसको लेकर राजनीति के तहत उन पर गलत आरोप लगाया जा रहा है बोर्ड की बैठक में लेखा समिति का चयन को लेकर बात होनी थी लेकिन कुछ पार्षदों के द्वारा इसमें राजनीति करने लगे इस वजह से उन्होंने बोर्ड की बैठक को स्थगित कर अगले बोर्ड की बैठक में कार्य करने की बात कही थी इसी को लेकर गलत प्रचार प्रसार किया गया है। महिला होने के नाते उन्हें डमी कहा जाने लगा है क्या देश की राष्ट्रपति भी महिला है क्या उन्हें डमी कहा जाएगा। यह महिलाओं का अपमान है। मेयर पिंकी देवी ने कहा कि उनके पति मेयर रहे हैं और उनके ढाई साल के कामों की बदौलत वह चुनाव जीती है अगर उनका वह सहयोग लेती है तो इसमें गलत क्या है।
बाईट- पिंकी देवी मेयर बेगूसराय




