औरंगाबाद सदर अस्पताल में इलाज के दौरान महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों का जमकर हंगामा!

SHARE:

रुपेश कुमार की रिपोर्ट :-

औरंगाबाद सदर अस्पताल में इलाज के दौरान महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया है घटना नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल की है मृतक महिला की पहचान बारुण थाना क्षेत्र के जनकोप गांव निवासी अमरेद्र सिंह की पत्नी मनीषा कुमारी के रूप में की गई है मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि कल महिला मरीज की सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उससे उल्टी दस्त और ब्लडिंग की शिकायत लेकिन चिकित्सकों द्वारा इलाज में लापरवाही बरती गई जिसके बाद आज महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी तो चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया लेकिन महिला मरीज की ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई मौत के बाद मृतक महिला मरीज का शव ओपीडी में रख दिया और परिजन जमकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ करने लगे जिसके बाद चिकित्सक तथा नर्स अस्पताल छोड़कर सभी लोग फरार हो गए हंगामा के बाद अस्पताल में दूरदराज से आए मरीजों में अफरा-तफरी मच गई इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने बुझाने में जुट गई है

Join us on:

Leave a Comment