हजरत अंजान शहीद बाबा की सालाना उर्स पर सात दिवसीय मेले का होगा आयोजन

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

खजुरा पड़ाव में हजरत अंजान शहीद बाबा की सालाना उर्स पर सात दिवसीय मेले का होगा आयोजन

दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत खजुरा पड़ाव स्थित यूपी बिहार बॉर्डर पर हजरत अंजान शहीद बाबा का सालाना उर्स हर साल 3 मार्च को बड़े ही अकीदत के साथ धूमधाम से मनाया जाता है. इस बार भी बाबा उर्स मनाया जा रहा है.उर्स के मौके पर सात दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है.मेले की शुरुआत 26 फरवरी से होगी यह 3 मार्च तक चलता रहेगा. 3 मार्च को उर्स के दिन सुबह कुरआन ख्वानी, सायं चादर पोशी एवं रात्रि 8:00 बजे से महबूब ताज कौव्वाल कानपुर यूपी तथा फिरदौस जहां कव्वाला जौनपुर यूपी के बीच कौव्वाली का शानदार मुकाबला होगा. बताते चलें कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हजरत अंजान शहीद बाबा का सालाना उर्स धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस अवसर पर यूपी बिहार के काफी संख्या मे जायरीन शिरकत करते हैं तथा चादर पोशी में शामिल होकर मुल्क की तरक्की एवं खुशहाली के लिए दुआ करते है.तथा रात्रि में कव्वाली का लुफ्त उठाते हैं.इस बार उर्स पर मेला का भी आयोजन किया गया है.इस मेले में कई प्रकार के टॉप झूला,बड़ा झूला, ब्रेक डांस झूला,क्रश झूला कोलंबस झूला ड्रैगन सिलेबे झुला आदि लगेंगे.इस समारोह में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे. इस आशय की जानकारी अध्यक्ष राजकुमार यादव ने दी है।

Join us on:

Leave a Comment