औरंगाबाद में दो बाईक सवार की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत!

SHARE:

रुपेश कुमार की रिपोर्ट :-

औरंगाबाद।नगर थाना क्षेत्र के कामा बिगहा मोड़ के समीप ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।मृतक युवक कहां के है इसकी जानकारी अभी तक नही हो सकी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक ओवरब्रिज की तरफ से आ रहे थे तभी लारा एजेंसी के समीप अनियंत्रित हुई ट्रक ने बाइक सवार को रौंदते हुए फरार हो गई।इस हादसे में दोनो युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनो युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया है और मृतकों के पहचान में जुट गई है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें