लखीसराय-लूटकांड फर्जी, कंपनी ने खुद रची थी साजिश – एसपी!

SHARE:

रिपोर्ट :-संतोष कुमार पाण्डेय

:-लखीसराय जिले के कवैया थाना क्षेत्र अंतर्गत लाल पहाड़ी स्थित पानी टंकी के समीप भारत फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड कंपनी के कर्मी से सामने आ रहे लूट की घटना का एसआईटी की टीम ने उद्भेदन करते हुए लूट की रकम को भी बरामद किया है।
इस संदर्भ में लखीसराय पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि।16 फरवरी को एक लूट का मामला प्रकाश में आया था।जिसकी जांच को लेकर SIT टीम का गठन ASP रौशन कुमार के नेतृत्व में किया गया।जहां तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कंपनी कर्मी के द्वारा ही लूट की घटना का सड़यंत्र रचने की पुष्टि हुई।पूछताछ के दौरान कंपनीकर्मी रवि कुमार ने संलिप्त स्वीकारते हुए अपने मित्र अविनाश कुमार का साजिस में सहयोग मिलने के बारे में बताया।जहां पुलिस ने छापेमारी कर मौके से दो लाख छप्पन हजार सात सौ रुपये नगद बरामद किया।फिलहाल कम्पनी कर्मी रवि और सहयोगी अविनाश पुलिस क़ी गिरफ्त में है।

बाइट :-पंकज कुमार SP लखीसराय

Join us on:

Leave a Comment