करंट की चपेट में आया कार्यरत मजदूर, घटनास्थल पर ही मौत!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

मकान ढलाई के दौरान मशीन में बिजली करेंट आने से मोहनिया के दुधरा गांव के मजदूर की मौत

मकान ढलाई के दौरान मिक्सर मशीन में बिजली करेंट आने से एक मजदूर की मौत हो गयी। यह घटना में मोहनिया थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। मोहनिया थाना क्षेत्र के डिडखिली गांव में मकान ढलाई का कार्य हो रहा था। इसी दौरान ढलाई में लगाये गये मिक्सर मशीन में अचानक करेंट आ गया और मशीन को पकडे मजदूर की बिजली करेंट लगने से मौत हो गयी। मृतक की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के दुघरा गांव निवासी डब्ल्लू कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच पडताल किया और कागजी कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। युवक के मौत के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Join us on:

Leave a Comment