ऋषिकेश की रिपोर्ट
नालंदा – मिशन निर्माण नालंदा स्वच्छ भारत स्वच्छ मिशन ग्रामीण लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान नालंदा जिले में मजाक बनाया जा रहा है। आपको बता दें कि जिस लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत नालंदा जिले के सभी पंचायतों में डस्टबिन का वितरण किया जा रहा है और लोगों में जागरूकता भी फैलाई जा रही है।हरा डस्टबिन के अंदर गीला कचरा और ब्लू डस्टबिन के अंदर सूखा कचरा रखने को कहा जा रहा है। इसके ठीक विपरीत हरनौत प्रखंड के डीहरी पंचायत में काम हो रहा है। आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही हरनौत प्रखंड के डीहरी पंचायत में प्रखंड विकास पदाधिकारी मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्वच्छता अभियान के तहत डस्टबिन वितरण कार्यक्रम किया गया था। डस्टबिन वितरण के कुछ दिन बाद ही डीहरी पंचायत के वार्ड नंबर 12 के कचरा होने वाले ठेले पर मवेशियों का चारा (पुआल) ढोने का काम किया जा रहा है।जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिस ठेले का इस्तेमाल वार्ड में स्वच्छता को लेकर होना चाहिए उस ठेले का इस्तेमाल अब किसी अन्य काम को लेकर किया जा रहा है। कहीं ना कहीं लोहिया स्वच्छता अभियान का मजाक बनाया जा रहा है।
बाइट।स्थानीय ग्रामीण
बाइट।स्थानीय ग्रामीण
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




