रिपोर्ट अनमोल कुमार
दिल्ली के सीएम केजरीवाल की खूब की तारीफ, एमसीडी चुनाव में जीत पर दी बधाई
पटना : बिहार में मुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान के बीच अब फिल्म स्टार व पूर्व केंद्रीय मंत्री और अब तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव में वह सारे गुण हैं, जो मुख्यमंत्री बनने के लिए जरूरी हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिसके पास संख्या बल हो, वह जरूर मुख्यमंत्री बन सकता है। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने दिल्ली नगर निकाय में आम आदमी पार्टी के चुनाव जीतने पर बधाई दी और कहा कि आम आदमी पार्टी बहुत दमखम के साथ सामने आई और जीत दर्ज की। उन्होंने कहा कि सभी जानते थे कि जीत उनकी होगी, मेयर उनका होगा और जरूरत भी थी कभी भाजपा के स्टार नेता रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने जो वादा किया था, वह पूरा किया। बहुत खुशी है कि दिल्ली के नगर निगम चुनाव में अरविंद केजरीवाल की जीत हुई है।





1 thought on “मुख्यमंत्री बनने के सारे गुण है तेजस्वी यादव में : शत्रुघ्न सिन्हा”
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://www.binance.com/join?ref=IXBIAFVY