रिपोर्ट अनमोल कुमार
फारसी भाषा व साहित्य में उल्लेखनीय योगदान पर उपलब्धि
पटना : बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित लंगट सिंह कालेज के फारसी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. सैयद नकी अब्बास (कैफी) को फारसी भाषा व साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए ईरान सरकार की ओर से सादी अवॉर्ड दिया गया है। ईरान सरकार के संस्कृति विभाग की ओर से दिल्ली के ईरान कल्चर हाउस में पिछले 7 फरवरी को एक समारोह में उन्हें यह अवॉर्ड प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर डॉ. अब्बास को कॉलेज में गुलाब का फूल देकर बधाई दी गई। इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य और शिक्षकों ने खुशी जाहिर करते हुए कॉलेज में एक बार फिर फारसी (कैथी) भाषा को लेकर बेहतर शुरुआत की उम्मीद जताई है। वहीं, कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने कहा कि फारसी विभाग की समृद्ध विरासत रही है। वर्ष 1927 में फारसी भाषा को लोकप्रिय बनाने के लिए बज्म-ए-फारसी सोसाइटी के गठन से संबंधित कागजात कॉलेज की लाइब्रेरी में मौजूद हैं। अवॉर्ड मिलने पर कॉलेज परिवार काफी गौरवान्वित है। हम सभी इन्हे बधाई दे रहे हैं और एक बार फिर फारसी कैथी विभाग बेहतर कार्य करेगा।





2 thoughts on “मुजफ्फरपुर के प्रो. डॉ. सैयद नकी अब्बास ‘कैफी’ को ईरान का सम्मान”
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.