रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ मुजफ्फरपुर के प्रमंडलीय सचिव एवं उत्तरी क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव श्री प्रेरित कुमार को
राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ का राष्ट्रीय सहायक जेनरल सेक्रेटरी निर्वाचित किया गया है l संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक दिनांक 23 फरवरी 2023 से 24 फरवरी 2023 तक दिल्ली की YMCA सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें बिहार के श्री प्रेरित कुमार को सहायक जेनरल सेक्रेटरी के पद पर निर्वाचित किया गया । कर्नाटक के श्री बी शिव कुमार एवं तेलंगाना के श्री जी नागेश्वर राव के सेवानिवृत्त होने के कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम सहायक जनरल सेक्रेटरी का पद रिक्त चल रहा
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पश्चिम बंगाल के श्री संजय घोष को अध्यक्ष एवं बिहार के श्री प्रेरित कुमार को सहायक जनरल सेक्रेटरी बनाया गया l इससे पूर्व श्री संजय घोष राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रेरित कुमार राष्ट्रीय संगठन सचिव थे l इन दोनों को क्रम से पदोन्नत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सहायक जनरल सेक्रेटरी की जिम्मेवारी सौंपी गई है l श्री प्रेरित कुमार राष्ट्रीय कार्यकारिणी में चयनित होने वाले बिहार से एकमात्र सदस्य हैं |
राष्ट्रीय सहायक जनरल सेक्रेटरी निर्वाचित होने के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक को संबोधित करते हुए श्री प्रेरित कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में डाक कर्मचारी शोषण के कठिन दौर से गुजर रहे हैं जहां पर उन्हें प्रतिदिन कार्य स्थलों पर 10 से 12 घंटे तक कार्य करना पड़ रहा है l कार्यस्थल पर जहां एक तरफ लिंक कनेक्टिविटी की समस्या रहती है वहीं दूसरी तरफ काल्पनिक लक्ष्यों के नाम पर खाता खोलने अभियान, महा लोगिन डे
जैसे विभाग द्वारा दिए गए लक्ष्य से उन्हें दिन-रात जुझना पड़ता है। कर्मचारी हर तरह के कार्य करने को तैयार है परंतु उन्हें सुविधाएं नहीं उपलब्ध कराई जा रही है । उन्हें SAP Finacle एवम पी एल आई के सॉफ्टवेयर मे बराबर खराब फंक्शन करने के कारण ग्राहकों के कोप भाजन का शिकार होना पड़ता है, जिसके कारण डाक कर्मी मानसिक अवसाद मैं जीने के साथ ही अन्य प्रकार के बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं । उन्हेंने देश भर से आए सभी राज्यों के सर्किल सेक्रेटरी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों से आवाहन करते हुए कहा कि विभाग में वर्तमान समय में काल्पनिक लक्ष्यों के नाम पर खाता खोलने, विभाग की कर्मचारी विरोधी नीति, काल्पनिक लक्ष्यों के नाम पर उनका शोषण दोहन, कार्य स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव, श्रम कानून में संशोधन के नाम पर ट्रेड यूनियन को कमजोर करने की साजिश, ट्रेड यूनियन के नेताओं को विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित करने, पदोन्नति से संबंधित विसंगतियां, नई पेंशन स्कीम को हटाकर पुरानी पेंशन योजना को लागू करने जैसे
विरुद्ध अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। जैसे सरकार की नीतियों के विरोध पूरे देश में अभियान चलाने का आह्वान किया. श्री प्रेरित कुमार ने जनरल सेक्रेटरी श्री शिवाजी वसीरेड्डी एवं नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री संजय घोष के साथ नई दिल्ली स्थित डाक निदेशालय जाकर विभाग के वरीय पदाधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें कर्मचारियों के समस्याओं से अवगत कराया l श्री प्रेरित कुमार को राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ के सहायक जनरल सेक्रेटरी बनने पर बिहार के सर्किल सेक्रेटरी श्री बी के मिश्रा, एमटीएस एवं पोस्टमैन के सर्किल सेक्रेटरी श्री अजय कुमार, के साथ-साथ अन्य लोगों ने बधाई दिया
। आरएमएस के सर्किल सेक्रेटरी श्री अविनाश कुमार सिंह श्री नवीन कुमार सिंह. राष्ट्रीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के बिहार के प्रमंडलीय सचिव श्री महेश पासवान श्री शिव शक्ति श्री रंजन कुमार. सहित अन्य कर्मचारी प्रतिनिधियों ने बधाई दी तथा कहा कि श्री प्रेरित कुमार लंबे समय से. मुजफ्फरपुर सहित पूरे बिहार के डाक कर्मचारियों के मुद्दों को विभिन्न स्तरों पर उठाकर उसके समाधान के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं तथा उनके सहायक जनरल सेक्रेटरी बनने से मुजफ्फरपुर एवं दिपुड़े बिहार के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को और बल मिलेगा.




