पंकज कुमार जहानाबाद।
जिले के जहानबाद, मखदुमपुर एवं हुलासगंज प्रखंडों में स्थापित की जाएँगी 05 कस्टम हायरिंग सेंटर/कृषि यंत्र बैंक।
*कृषि विभाग द्वारा जिले में संचालित कृषि यांत्रिकरण एवं सब मिशन आॅन एग्रीकल्चरल मेकेनाईजेशन योजना के तहत् छोटे एवं सीमांत किसानों को किराए पर विभिन्न आधुनिकतम कृषि यंत्रों की सेवा प्रदान करने हेतु 10 लाख लागत मूल्य पर 40 से 80 प्रतिशत् अनुदानित दर पर 05 कृषि यंत्र बैंक/कस्टम हायरिंग सेंटर की जिला पदाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यपालक समिति की बैठक की गई। योजना के तहत ’’पहले आओ-पहले पाओ’’ के आधार पर घटक संख्या 04 अंतर्गत प्रखंड जहानाबाद एवं हुलासगंज में 01-01 कुल दो व्यक्तिगत कस्टम हायरिंग सेंटरों तथा घटक संख्या 06 अंतर्गत प्रखंड मखदुमपुर, जहानाबाद एवं हुलासगंज में 01-01 कुल तीन किसान उत्पादक समूह/जीविका समूह को कृषि यंत्र बैंकों की स्थापना हेतु आॅनलाईन प्राप्त आवेदनों के आलोक में संबंधित संचालक आवेदकों को स्वीकृति प्रदान करने हेतु बैठक की गई।
जिला कृषि पदाधिकारी, जहानाबाद के द्वारा बताया गया कि योजना का मुख्य उद्देश्य लघु, सीमांत एवं बटाई पर खेती करने वाले कृषकों तक कृषि यांत्रिकरण का विस्तार तथा कम लागत पर खेती करते हुए कृषकों द्वारा अधिक लाभ प्राप्त करना है। उन्नत एवं नई तकनीक से विकसित कृषि यंत्रों के समावेश से कृषि कार्यों की लागत में कमी कर उत्पादकता एवं उत्पादन में वृद्धि से किसानों की आय बढ़ाना मुख्य उद्देश्य है।
सहायक निदेशक (कृषि अभियंत्रण) के द्वारा बताया गया कि कृृषि यंत्र बैंक के लिए यंत्रों का चयन स्थानीय फसल चक्र के अनुसार ट्रैक्टर, ट्रैक्टर/स्व चालित जुताई, बोआई/रोपनी, कटनी एवं थ्रेसिंग (गहाई) जैसी विभिन्न शष्य कृयाओं की कम से कम एक-एक यंत्र क्रय किया जाना अनिवार्य है।
बैठक में जिला स्तरीय कार्यपालक समिति के सभी सदस्य यथा – जिला पदाधिकारी, परियोजना निदेशक (आत्मा) -सह- जिला कृषि पदाधिकारी, सहायक निदेशक (कृषि अभियंत्रण), सहायक निदेशक (उद्यान), सहायक निदेशक (गन्ना), महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, जिला विकास प्रबंधक, नाबार्ड एवं कृषि यंत्र बैंक/कस्टम हायरिंग सेंटर के प्रगतिशील किसानों के द्वारा भाग लिया गया।





2 thoughts on “जहानबाद, मखदुमपुर एवं हुलासगंज प्रखंडों में स्थापित की जाएँगी 05 कस्टम हायरिंग सेंटर/कृषि यंत्र बैंक।”
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://accounts.binance.com/es-MX/register?ref=GJY4VW8W