रिपोर्ट अनमोल कुमार
सिंगर का प्रबंधक चोटिल, आरोपी शिवसेना नेता के बेटे पर FIR
मुंबई : सेल्फी को लेकर विवाद में लोकप्रिय बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम के साथ सोमवार को चेंबूर इलाके में एक कार्यक्रम के दौरान धक्का-मुक्की की। सोनू निगम उस वक्त मंच से प्रस्तुति दे रहे थे, जब एक शिवसेना (यूबीटी) विधायक के बेटे ने गायक के प्रबंधक के साथ दुर्व्यवहार किया। मारपीट करने वाले ने गायक के प्रबंधक को मंच से उतरने के लिए कहा और जब सोनू आ रहे थे तो उन्हें धक्का दे दिया। रिपोर्टों के अनुसार उस व्यक्ति ने सोनू के दोस्त को भी धक्का दिया। दोनों को चोटें आई हैं। इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति सोनू और उनके दोस्त को धक्का देते दिख रहा है। घटना के बाद सोनू निगम ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करा दी है। मुंबई पुलिस ने बताया कि गायक सोनू निगम से मुंबई में एक कार्यक्रम में सेल्फी लेने को लेकर ये विवाद हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना रात करीब 11 बजे हुई, जब निगम एक संगीत समारोह में शामिल होने के लिए चेंबूर में थे। कार्यक्रम स्थल से निकलते समय प्रशंसकों की एक टोली ने सेल्फी के लिए गायक से संपर्क किया, जब उनके दो सहयोगियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसके बाद सोनू निगम के दोनों सहयोगियों को प्रशंसकों ने पीटा, जिससे एक को हल्की चोटें आईं।





2 thoughts on “सोनू निगम के साथ शिवसेना विधायक के पुत्र ने की धक्का-मुक्की!”
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://accounts.binance.com/en-NG/register?ref=YY80CKRN