रिपोर्ट अनमोल कुमार!
तीन की मौत, 250 से अधिक घायल, कई इमारतें गिरी
नई दिल्ली : 6 फरवरी को आये महाविनाशकारी भूकंप के बाद एक बार फिर तुर्किये में सोमवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप का असर तुर्किये के सबसे दक्षिणी हैते प्रांत, समंदाग प्रांत, सीरिया, जॉर्डन, इजरायल और मिस्त्र में रहा। करीब 10 सेकेंड तक भूकंप के दो झटके आये। इस दौरान लोग सड़कों पर आ गये। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र के अनुसार, तुर्किए-सीरिया सीमा क्षेत्र में दो किमी (1.2 मील) की गहराई में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप से अबतक तीन लोगों की मौत हो गयी है। जबकि ढाई सौ से अधिक घायल हुए हैं। दूसरी ओर सीरिया में भी भूकंप से कई इमारतें गिरी हैं और दर्जनों लोगों के घायल होने की सूचना है।
तुर्किये के गृह मंत्री सुलेमान सोयलु ने आज कहा है कि कल तुर्किये और सीरिया में आए 6.4 तीव्रता के भूकंप में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 213 लोग घायल हो गए। भूकंप में ध्वस्त हुईं तीन इमारतों में खोज और बचाव कार्य जारी है। इन इमारतों में कुल पांच लोगों के फंसे होने की आशंका है। भूकंप के ताजा मामले ने तुर्किये और सीरिया के उन कुछ हिस्सों को फिर दहला दिया, जो दो हफ्ते पहले बड़े पैमाने पर आए भूकंप से तबाह हो गए थे। उस भूकंप में लगभग 45,000 लोग मारे गए थे। अधिकारियों ने कहा कि कई इमारतें ढह गईं और उनमें रहने वाले लोग फंस गए। दोनों देशों में कई लोग घायल हुए हैं, लेकिन मृतकों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
सोमवार को आए भूकंप का केंद्र तुर्किये के हाते प्रांत का डेनफे शहर था, जो 6 फरवरी को आए 7.8 तीव्रता के भूकंप में सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक है।





1 thought on “महाविनाशकारी भूकंप के बाद फिर डोली तुर्किये की धरती!”
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.