भारी पुलिस बल के साथ जेठूली कांड के मृतक का अंतिम संस्कार, एसपी खुद रहे मौजूद!

SHARE:

अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट

फतुहा पार्किंग जेठुली विवाद में आज तीसरे दिन पटना ग्रामीण एसपी के संरक्षण में हुआ दाह-संस्कार। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल!

(फतुहा) : जेठुली में वर्चस्व की लड़ाई में लगातार दो दिनों तक उपद्रवियों द्वारा तोडफ़ोड़ जारी रहा। पांच घायलों में से तीन की मृत्यु हो गई थी, जहां 45 वर्षीय तीसरे मृतक मुनारिक राय की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जिसका शव आज गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। पटना ग्रामीण एसपी सैयद इमरान मसूद व भारी पुलिस बल तैनाती के बीच दाह-संस्कार किया गया। वही परिजनों द्वारा आरोपियों पर कारवाई की मांग की गई, जिसपर ग्रामीण एसपी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Join us on:

1 thought on “भारी पुलिस बल के साथ जेठूली कांड के मृतक का अंतिम संस्कार, एसपी खुद रहे मौजूद!”

Leave a Comment