रुपेश कुमार :-
औरंगाबाद में पुलिस की दबंगई देखने को मिली है जहां मैट्रिक की परीक्षा दिलाने आए दंपति को पुलिस ने बेरहमी से पिटाई कर दी है जिससे कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं घटना नगर थाना क्षेत्र के अनुग्रह मेमोरियल विद्यालय की है घायल दंपति की पहचान देव थाना क्षेत्र के केताकी गांव निवासी अजीत कुमार की पत्नी खुशी कुमारी के रूप में की गई है घायल दंपति अजीत कुमार ने बताया कि अपनी साली का मैट्रिक का एग्जाम दिलाने अनुग्रह मेमोरियल विद्यालय में आया था और सेंटर के बाहर दोनों दंपत्ति खड़े थे तभी पुलिस वाले ने दंपति को सेंटर के अंदर ले गई और बेरहमी से दोनों की पिटाई कर दी जिससे कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया जहां की पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी कुछ माह का गर्भवती भी है इस तरह का पुलिस की दबंगई देख सेंटर पर खड़े अन्य लोग भी हैरान रह गए





2 thoughts on “औरंगाबाद- मैट्रिक परीक्षा दिलाने आये दंपत्ति को पुलिस ने बेरहमी से पीटा!”
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://accounts.binance.info/register-person?ref=QCGZMHR6
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.